Lok Shabha Election 2024: मोदी जी को लेकर अमित शाह का बड़ा दावा, ' 23 सालो मै एक दिन भी छुट्टी नहीं ली'

 

image by hindi.theprint.in

- भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों की जीत हासिल करने का संकल्प लिया है और इसके लिए वे देशभर में जोरों-शोरों से चुनावी रैली कर रही हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया है। यह सम्मेलन भाजपा के चुनावी अभियान को और बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

- अमित शाह ने राहुल गांधी को जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल बाबा ने कहा था कि जब धारा-370 को हटाया जाएगा, तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन 2019 के 5 अगस्त को मोदी जी ने धारा-370 को हटा दिया और राहुल बाबा को इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह खून की नदियां छोड़े या किसी को कंकड़ चलाने की कोशिश करे।

23 सालो मै एक दिन भी छुट्टी नहीं ली, PM Modi:

- अमित शाह ने कहा कि 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने वाला व्यक्ति दुनिया भर में एकमात्र है, जिसने एक भी छुट्टी लिए बिना भारत की जनता की सेवा की है। उसने कहा कि दूसरी ओर राहुल बाबा हैं, जो गर्मी आते ही विदेश चले जाते हैं और पूरी कांग्रेस 6 महीने इन्हें ढूंढती रह जाती है। अमित  शाह ने कहा कि मोदी शायद दुनिया के एकमात्र व्यक्ति हैं जो 23 साल तक सीएम और पीएम रहे और उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली।

यह भी पढ़े: > Lok Shabha Election 2024: गुरुदासपुर सिट पर सनी दिओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को मिला टिकट, कोन है ये.....

अमित शाह: भ्रष्टाचार का यह 'घमंडिया' गठबंधन है;


- अमित शाह ने बताया कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है; इस समय के दौरान विपक्ष ने मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया। मोदी ने 23 वर्षों से पारदर्शिता के साथ देश में एक मिसाल कायम की है। 

- दूसरी ओर, भ्रष्टाचार का यह 'घमंडिया' गठबंधन है। इस बयान से स्पष्ट होता है कि अमित शाह ने विपक्ष के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए आरोपों को लेकर चिंता जताई है।

कर्नाटक मै सभी 28 सींटे जीतेंगी:

- अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राजग और विपक्षी आई.एन.डी.आई गठबंधन के बीच कोई मुकाबला नहीं है। विपक्षी गठबंधन को 'परिवारवादियों' (वंशवादियों) और 'भ्रष्टाचारियों' (भ्रष्ट व्यक्तियों) का गठबंधन कहा जाता है। अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा कर्नाटक में भी सभी 28 लोकसभा सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़े:










Post a Comment

Previous Post Next Post