भारतीय नौसेना ने किया सफल ऑपरेशन : 35 समुद्री लुटेरे को मजबूर किया घुटने टेकने पर, 17 बंधको को आज़ाद करवाया


इस ऑपरेशन के दौरान, आईएनएस कोलकाता ने अपनी अद्वितीय क्षमताओं का प्रदर्शन किया और समुद्री डाकुओं के खिलाफ निरंतर लड़ाई जारी रखी। इस घटना ने भारतीय नौसेना की शक्ति और साहस को दुनिया के सामने प्रकट किया और उसकी अद्वितीय क्षमताओं की प्रशंसा की गई।

image by aajtak.in

- अरब सागर में भारतीय नौसेना का पराक्रम फिर देखने को मिला. इंडियन नेवी ने पिछले 24 घंटे में अरब सागर में दो जहाजों को लुटेरों से बचा लिया. इतना ही नहीं नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानी और दूसरे ईरानी जहाज से 17 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया है |

- अरब सागर में भारतीय नौसेना की कार्रवाई चल रही है, जिसमें युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया है। इस कार्रवाई में लगभग 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था, जिसकी जानकारी भारतीय रक्षा अधिकारी को दी गई है।

जहाज़ रोकने पर केसे मजबूर हुए लुटेरे :

 - नौसेना ने आईएनएस कोलकाता की मदद से भारतीय तट से लगभग 2600 किमी दूर रोका गया समुद्री डाकू जहाज रुएन| आईएनएस सुभद्रा, हेल आरपीए, पी8आई समुद्री गश्ती विमान और मार्कोस - प्रहार को सी-17 विमान द्वारा हवा में गिराया गया। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, समुद्री डाकू जहाज रोकने के लिए मजबूर हो गए और उससे अवैध हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।



समुद्री सुरक्षा पर भारतीय नौसैनिक जहाजों को किया गया तैनात :


- मधवाल ने बताया कि मिशन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोकने और समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसैनिक जहाजों को तैनात किया है।
- इन जहाजों का मुख्य उद्देश्य है समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा करना। - इससे भारतीय नौसेना का संकल्प भी प्रतिष्ठित होता है।









Post a Comment

Previous Post Next Post